INDIRA PRIYADARSHINI COLLEGE

In Front of SAF Gate, Parasia Road, Shraddha Nagar, Chhindwara
Affiliated to Chhindwara University, Recogn. by Department of Higher Education, Govt. of M. P.
ISO 9001 : 2008 Certified College

On Date : 05-Jun-2026
Venue : IPS Nature Club organized a special awareness session on Water Conservation, inspiring students to contribute towards a sustainable future.

Dr. P. R. Chandelkar Addresses World Environment Day Program at IPS College


जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन | विश्व पर्यावरण दिवस 2026 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईपीएस कॉलेज, छिंदवाड़ा के IPS Nature Club द्वारा "जल संरक्षण" विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर के अतिरिक्त संचालक डॉ. पी. आर. चन्देलकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रो. वी. के. डेहरिया ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। सामाजिक न्याय विभाग से श्री नरेंद्र पाल ने भी जल संरक्षण संबंधी शासकीय प्रयासों एवं जनभागीदारी की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

अपने प्रेरक संबोधन में डॉ. चन्देलकर ने विद्यार्थियों को जल संकट की गंभीरता से अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर बल दिया। उन्होंने नवाचार, जागरूकता एवं जिम्मेदार व्यवहार के माध्यम से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रितेश मालवीय द्वारा किया गया तथा अंत में प्रो. राजकुमार पहाड़े ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

 

  • Contact Detail

    Indira Priyadarshini College

    Email id: ips.college6@gmail.com

    Contact Numbers
    9752880383, 07162-242949, 9329280383, 9300410402, 9753304877

    Postal Address

    In Front of SAF Gate,
    Parasia Road, Shraddha Nagar,
    Chhindwara, (M.P.) 480001